रायपुर



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व मे रायपुर ग्रामीण विधानसभा के जनसेवक श्री पंकज शर्मा की उपस्थिति मे संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायपुर के तत्वाधान मे लालपुर ओवर ब्रिज के पास प्रदर्शन किया गया
श्री पंकज शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने श्री राहुल गांधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के , प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ और दिल्ली में हुए छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज और पुलिस द्वारा बच्चों के ऊपर किए गये अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।तथा श्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग की गई।

