Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मजिस्ट्रेट के आदेश पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति किसान मोर्चा को सौंपी...

मजिस्ट्रेट के आदेश पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति किसान मोर्चा को सौंपी गई, हाईवे पर स्थापना के दौरान पुलिस ने की थी जब्ती

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति जब्त कर कौवाझर पंचायत में सुरक्षित रख दिया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जब्त छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को वापस किसाना मोर्चा को सौंपी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा 28 नवंबर को नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित कर रहा था। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा तुमगांव थाने में शिकायत के बाद प्रशासन ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से मना किया। इसका विरोध करने पर पुलिस ने बी एन एस की धारा 285 , 3(5) एवं 8- B राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति जब्त कर कौवाझर पंचायत में सुरक्षित रख दिया

23 दिसंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने आवेदक अनिल दुबे की जमानत मुचलका स्वीकार कर किया और तुमगांव पुलिस को आदेशित किया कि जब्त छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को आवेदक को सुपुर्द किया जाए। इसी कड़ी में पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी को सुपुर्द किया। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के सदस्यों ने बाजे-गाजे के साथ मूर्ति को लेकर गांव में घुमाया।था।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes