शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने लोगों के समस्याओं का किया तत्काल निराकरण
जशपुरनगर 04 दिसम्बर 2024/जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में आज ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे जनपद पंचायत सीईओ श्री लोकहित भगत एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर लोगो की समस्या से अवगत होकर तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
जन समस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, परिवहन विभाग, रेशम विभाग, छ.ग.अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण विभाग एवं अन्य विभागों के द्वारा लोगो की समस्या का तत्काल निराकरण किया गया और शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों को दिया गया।