Friday, February 13, 2026
No menu items!
HomeBlogसेजेस जशपुर के विद्यार्थी रूपेश लायेक की बड़ी सफलता, पुर्नमूल्यांकन के बाद...

सेजेस जशपुर के विद्यार्थी रूपेश लायेक की बड़ी सफलता, पुर्नमूल्यांकन के बाद 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य टॉपर सूची में नाम। रूपेश ने 12वीं बोर्ड परीक्षा राज्य टॉपर सूची में 6वां स्थान किया है हासिल।

जशपुर नगर |

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय, जशपुर नगर के होनहार छात्र रूपेश लायेक ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
रूपेश लायेक ने गत वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले 476 अंक प्राप्त किए थे। जिनका प्रतिशत में अंक 95.20‌ होता है। अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक 85 से बढ़कर 92 हो गए, जिसके फलस्वरूप उनका कुल प्राप्तांक 483 और प्रतिशत में कुल अंक 96.60 हो गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने राज्य मेरिट रैंक 06 प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

रूपेश लायेक के पिता विनय लायेक पेशे से फूड वेंडर हैं, जबकि माता अन्नू लायेक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रूपेश की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। रूपेश का सपना इंजीनियर बनना है और वे आगे तकनीकी क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहते हैं।

इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी. के. भटनागर, विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता और व्याख्याता भैरव भौमिक सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने रूपेश लायेक को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि रूपेश भविष्य में भी इसी लगन और परिश्रम से सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes