Friday, May 1, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़परिणाम जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को...

परिणाम जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं, असफल छात्रों के लिए दिया खास संदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2:30 बजे जारी करेंगे. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 3,20,535 छात्रों ने और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 2,45,785 छात्रों ने हिस्सा लिया था. परिणाम जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है.

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने media से खास चर्चा में कहा कि सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता हूँ. परीक्षा में जिनके परिणाम मंशा के अनुरूप नहीं होंगे, उनको भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है. कोई बहुत बड़ा बात नहीं है. हताश होने ज़रूरत नहीं है. परीक्षा है, परिश्रम के अनुरूप परिणाम आएगा.

गजेंद्र यादव ने कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि करेगी. वहीं पेपर लीक मामले में एनएसयूआई के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि पेपर लीक हुआ ही नहीं है, तो किस बात का विरोध किया जा रहा है.

आंकड़ों पर एक नजर

हाई स्कूल परीक्षा

– मुख्य परीक्षा : 21-02-2026 से 13-03-2026

– परीक्षा केंद्र : 2,510

– कुल छात्र संख्या : 3,20,535

(बालक– 1,42,881, बालिकाएं- 1,77,654 )

हायर सेकण्डरी परीक्षा

– मुख्य परीक्षा : 20-02-2026 से 18-03-2026⁠

– परीक्षा केंद्र : 2,395

– कुल छात्र संख्या : 2,45,785

(बालक – 1,02,975 , बालिका- 1,42,810 )

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes