Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़युवक का अपहरण करने की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित...

युवक का अपहरण करने की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पहुंचा थाने

अंबिकापुर। शहर में 26 जनवरी को कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण करने की कोशिश की. घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होता देख बदमाश खाली हाथ मौके से फरार हो गए थे. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आज पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने यह दुस्साहस गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबूपारा गौरवपथ पर यादव टी स्टॉल के समीप करने की कोशिश की. अपहरण की असफल कोशिश के बाद पीड़ित युवक पंकज कुमार आज मणिपुर थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचा. बताया जा रहा है कि पीड़ित और अपहरणकर्ता खटीक पारा निवासी चंदन सोनकर के बीच पुराना विवाद है. 

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes