Friday, February 13, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कुनकुरी विधानसभा में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन संपन्न, राष्ट्रनिर्माण का मार्ग अटल...

कुनकुरी विधानसभा में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन संपन्न, राष्ट्रनिर्माण का मार्ग अटल जी ने दिखाया – गुरूपाल सिंह भल्ला

कुनकुरी

विधानसभा के पमशाला में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया एवं पूर्व विधायक भरत साय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गुरूपाल सिंह भल्ला ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राजनीतिक जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई। भल्ला ने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।

पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने वैचारिक मतभेदों के बावजूद संवाद और समन्वय की राजनीति को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलकर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। राठिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक भरत साय ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में देश ने सड़क, संचार, रक्षा और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अंत्योदय के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उपेन्द्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखें।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में प्रमुख रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल यादव, डीडीसी अनिता सिंह, मलाती बाई, राजकुमार गुप्ता, अनूप नारायण सिंह, असलम आज़ाद, यदुवर गुप्ता, दिलीप साहू, उमेश यादव, मुक्तेश्वर साय, चरित्र दास बाबा, कौशल्या यादव, रवि यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes