Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
HomeBlogपारंपरिक खेती के साथ-साथ लक्ष्मण ने शुरू की फूलों की खेती,बागवानी करने...

पारंपरिक खेती के साथ-साथ लक्ष्मण ने शुरू की फूलों की खेती,बागवानी करने में उद्यानिकी विभाग से मिली सहायता

सफलता की कहानी

जशपुरनगर 17 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए धान के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।उद्यानिकी विभाग जशपुर के द्वारा किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। ताकि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अन्य फसल और उन्नत पुष्प उत्पादन ले सके
इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम हथगड़ा निवासी श्री लक्ष्मण कुमार बंजारा को विभाग द्वारा पुष्प उत्पादन के महत्व और मार्गदर्शन दिया गया श्री बंजारा का परिवार पहले से ही परम्परागत खेती करते थे। जिससे बहुत ही कम आय होता था।
किसान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें पुष्प उत्पादन के महत्व एवं लाभ के विषय तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया एवं स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में गेंदा पौध रोपण किया गया था। समय-समय पर उद्यानिकी विभाग के सलाह द्वारा गेंदा की उन्नत खेती किया गया और लक्ष्मण आज खेती करके संतुष्ट हैं।
किसान ने भविष्य में उन्नत पुष्प उत्पादन करके अपने वार्षिक आय में बढ़ोतरी करने की बात कही।
ग्राम हथगड़ा क्षेत्र के अन्य कृषक ड्रीप एवं मल्चिंग खेती करने की इच्छा जाहिर की है। कृषक धान ही लगाने में अधिक रूचि लेते थे। लेकिन अब लक्ष्मण कुमार बंजारा की बागवानी देखकर अन्य किसान भी फूलों की खेती में रूचि ले रहे हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes