Friday, April 10, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़SSIPMT रायपुर में 28–29 मार्च को ‘अग्रसित’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट आयोजित होगा, जिसमें...

SSIPMT रायपुर में 28–29 मार्च को ‘अग्रसित’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट आयोजित होगा, जिसमें एआई से लेकर डांस तक युवाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा

रायपुर। SSIPMT रायपुर की ओर से 28-29 मार्च को बहुप्रतीक्षित एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट अग्रसित का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नवाचार, रचनात्मकता और युवा प्रतिभाओं के समग्र विकास का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।

फेस्ट में एआई आइडियाथॉन, रोबो दंगल, कोड बैटल, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सिंगिंग एवं डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को विकसित करना है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सैयरा

मूवी फेम प्रसिद्ध गायक फहीम अब्दुल्ला का लाइव परफॉर्मेंस होगा, जो छत्तीसगढ़ में उनका पहला प्रदर्शन होगा।

टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का महत्व

आज के प्रतिस्पर्धी युग में टेक्नो-कल्चरल फेस्ट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के लिए सीखने और नवाचार का व्यावहारिक मंच होते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने, नई तकनीकों को समझने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करते हैं। साथ ही यह फेस्ट छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने, नेटवर्किंग विकसित करने तथा उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सेतु का कार्य करते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

गौरतलब है कि संस्थान के छात्र पूर्व में IIT Madras एवं NIT Jamshedpur जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, साथ ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एआईसीटीई टेक फेस्ट में भी पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। “अग्रसित” के माध्यम से एसएसआईपीएमटी एक बार फिर तकनीकी शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा तथा छात्रों को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes