Thursday, September 19, 2024
No menu items!
HomeBlogजिले में जनसाधारण की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण...

जिले में जनसाधारण की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

जगदलपुर

जगदलपुर 29 अगस्त 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा जिले में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन हेतु जारी रोस्टर के अनुरूप 04 सितम्बर 2024 बुधवार को बकावंड विकासखण्ड के वनग्राम मोहलई, 27 सितम्बर 2024 शुक्रवार को जगदलपुर विकासखण्ड अंतर्गत गुमलवाड़ा, 18 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के चंदेला, 30 अक्टूबर 2024 बुधवार को तोकापाल विकासखण्ड के सिरिसगुड़ा, 14 नवम्बर 2024 गुरूवार को दरभा ब्लॉक के कोलेंग, 27 नवम्बर 2024 बुधवार को तोकापाल विकासखण्ड के कापानार, 12 दिसम्बर 2024 गुरूवार को बस्तर विकासखण्ड अंतर्गत पखनाकोंगेरा तथा 26 दिसम्बर 2024 गुरुवार को बकावंड ब्लॉक के बेलपुटी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर निर्धारित तिथि पर प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी, इन शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जनसमस्या निवारण शिविर संचालन की पूरी जिम्मेदारी सम्बन्धित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की होगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular