Saturday, October 10, 2026
No menu items!
HomeBlogमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से जशपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से जशपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम, 10 हजार विद्यार्थियों की होगी जिला प्रतिभा खोज परीक्षा।

जशपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में अध्ययनरत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच ,नवाचार और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अंतरिक्ष विज्ञान , तकनीक और प्रौद्योगिकी के अध्ययन के प्रोत्साहन के लिए अन्वेषण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरिक्ष संगवारी-एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग इनीशिएटिव आयोजित होने जा जा रहा है। जिला प्रतिभा खोज, मिनी प्रोजेक्ट, साक्षात्कार और अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण शिविर जैसी गतिविधियां इसमें होनी हैं। कार्यक्रम के तहत 10,000 से अधिक विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग, 200 विद्यार्थियों के मिनी प्रोजेक्ट तथा 100 चयनित विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष केंद्र रायपुर में छह दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाना है। इसके साथ ही चयनित 50 विद्यार्थियों के लिए बेंगलुरु स्थित इसरो केंद्र शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना है। जिसमें अंतरिक्ष यात्री के साथ सत्र भी शामिल होगा।

कार्यक्रम के प्रथम चरण जिला प्रतिभा खोज के अंतर्गत अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विषयों पर 14 अक्टूबर 2026 को पूरे जशपुर जिले में वृहद स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 192 परीक्षा केंद्रों में 10000 से अधिक विद्यार्थी इसमें सम्मिलित होंगे। प्रदर्शन के आधार पर 200 विद्यार्थियों का चयन मिनी प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ़ यंग माइंड फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। एनसीईआरटी भौतिकी पाठ्यक्रम, एप्टीट्यूड ,अंतरिक्ष कार्यक्रम और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विषयों पर आधारित इस परीक्षा में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

यह पहल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक समझ विकसित करने और भविष्य में वैज्ञानिक एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित करेगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes