Thursday, September 24, 2026
No menu items!
HomeBlogराज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सरगुजा संभाग का...

राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा मंत्री से सम्मानित हुई सरिता नायक एवं साथ गई जशपुर की अन्य शिक्षिकाऐ **

*

महासमुंद में दो दिवसीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें पूरे राज्य भर से महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में हुई जिसमें
प्रथम दिवस महिलाओं में से संभाग प्रतिनिधित्व करते हेतु संभाग की महिलाओं का चयन कर उनका स्वागत गुलदस्ता एवं माला पहनाकर किया गया उसके पश्चात महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रयास और उनमें आने वाली कठिनाई तथा उनके निराकरण के विषय में चर्चा हेतु चर्चा की गई उसके पश्चात रात्रि कालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से आई महिला एवं पुरुष शिक्षकों ने गायन , नृत्य नाटक, बस्तर नाच, गान ,गिटार वादन तथा गीत एवं कविता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें श्रीमती सरिता नायक ने छत्तीसगढ़ का नाम जगाना है इसे विश्व में स्थान दिलाना है नामक कविता प्रस्तुत कर पूरे राज्य से आये शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का मन मोह लिया सभी ने खुलकर छत्तीसगढ़ के नाम जगाने का संकल्प लिया प्रथम दिवस कार्यक्रम का समापन बस्तर एवं जशपुर आदिवासी नृत्य के समेकन से हुआ द्वितीय कार्यक्रम की शुरुआत योगा एवं प्रार्थना सभा से हुई उसके पश्चात प्रत्येक जिले से आये महिला शिक्षकों ने इस सम्मेलन की शक्ति का महत्व अपने अपने शब्दों से दिया एंव बालोद की श्रीमती अनिता सिंह के द्वारा समझाया गया श्रीमती सरिता नायक ने सभी महिला शिक्षकों को मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य से ‌काम लेकर उनका सामना करना महिलाओं का एक अविस्मरणीय ताकत है बतलाया गया द्वितीय दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव जी थे उन्होंने महिलाओं के इस सम्मेलन में उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि महिलाऐ केवल घर नहीं स्कूल के भी बच्चों को संभालती है बस घर से उनका तरीका बदल जाता है यहां वह भोजन नहीं बच्चों का भविष्य निर्माण करती है क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 3000 महिलाऐ उपस्थित हुए थे इसलिए हर जिले में से 1 राज्यपाल पुरूस्कृत उत्कृष्ट शिक्षक को सम्मान पत्र एवं लगभग 800 महिलाओं को अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया गया किन्तु संख्या अधिक होने के कारण संभाग प्रतिनिधित्व हेतु एक या दो महिला शिक्षकों को संभाग का प्रतिनिधित्व कर अभिनन्दन पत्र प्राप्त करने हेतु में मंच में बुलाया गया जिसमें सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व श्रीमती सरिता नायक जिन्हें राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त है उन्हें स्वयं के सम्मान पत्र व सभी महिलाओं के अभिनन्दन पत्र को लेने मंच पर उपस्थित होकर सरगुजा संभाग की सभी महिला शिक्षिकाओं की ओर से अभिनन्दन पत्र को स्वीकार किया एंव स्वयं के लिए दिए सम्मान पत्र हेतु मंत्री को धन्यवाद दिया। जशपुर जिले से इस सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में श्रीमती सरिता नायक के साथ निम्न महिला शिक्षकाऐ सम्मानित हुई बगीचासेश्रीमती निर्मला एक्का , श्रीमती ज्योती खलखो, श्रीमती नीलमणि तिग्गा श्रीमतीदोरोथिया मिंज श्रीमती बलमदिना तिर्की श्रीमती रेरेका मिंज कुनकुरी से श्रीमती अंचला किशोरी साय, श्रीमती समावती सांडीया श्रीमती गीता जांगड़े एवं फरसाबहार से श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती ममता चौहान श्रीमती तुलसी साहू,सुश्री उतरा गोपाल, सुश्री बबीता , श्रीमती ममता चौहान ,श्रीमती बालेश्वरी पैकरा श्रीमती ज्योति तिर्की श्रीमती सुलोचना चौहान श्रीमती ज्योति कुर्रे, श्रीमती देवन्ती पैकरा आदि शिक्षिका इस सम्मेलन में सामुहिक रूप से सम्मानित हुई जिससे उनका कार्य करने का उत्साह दोगुना हो जाएगा।इस कार्यक्रम में जशपुर से उनका उत्साह बढ़ाने हेतु शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष श्री बिहारी राम नायक, जिला सचिव श्री देवशरण सिंह तथा फरसाबहार ब्लाक अध्यक्ष ‌श्री गणेश राम यादव आदि भी शामिल हुए।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes