Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
HomeBloghttps://youtu.be/M6iPKkCChaE?si=u8Tl040gaH1Cqqsi गोमती साय ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार, कहा जिम्मेदारी पूरी...

https://youtu.be/M6iPKkCChaE?si=u8Tl040gaH1Cqqsi गोमती साय ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार, कहा जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी निष्ठा से निभाऊंगी

पत्थलगांव

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी सूची में जशपुर जिले के पत्थलगांव की विधायक,सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय को गुजरात जैसे अहम राज्य का सह प्रभारी घोषित होने पर एक तरफ उनके प्रशंसकों द्वारा खुशी का इजहार किया जा रहा है वहीं स्वयं गोमती साय ने वीडीओ जारी कर प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित केंद्रीय संगठन एवं राज्य संगठन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है वहीं विश्वास दिलाया है कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगी

उल्लेखनीय है कि श्रीमती गोमती साय अपने संसदीय कार्यकाल में भी तेज तर्रार भूमिका में रहती थी तथा जब राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही थी तब भी उनका नाम मीडिया के माध्यमसे मुख्यमंत्री की दौड़ में होना प्रचारित होता था,छत्तीसगढ़ की तेज एवं आक्रामकछबि की शीर्षस्थ महिला नेत्रियों में भाजपा में सदेव उनका नाम रहता है,अपने विधान सभा क्षेत्र पत्थलगांव के विकास के लिए भी सदैवमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय नेताओं के संपर्क में रहती है,परंतु पत्थलगांव को जिला न बनवा पाने एवं शहरी क्षेत्र का प्रयाप्त विकास न होना भी उनकी छबि को प्रभावित करता है, पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है कड़ी टक्कर के बीच मात्र करीबन 250 मतों के अंतर से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ ब्यो वृद्ध विधायक श्री रामपुकार सिंह जी से कांग्रेस की अपनी गुटबाजी एवं अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण जितने में सफल हुई थी, आधा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब दोनों दलों की सक्रियता बढ़ गई है, बीजेपी सत्ता में है तो उनके कार्यकर्ताओं की टीम में इजाफा भी हुआ है वहीं कांग्रेस आज भी पत्थलगांव कांग्रेस का गढ़ होने के आत्मविश्वास एवं वरिष्ठ रणनीतिकार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने को तैयार नहीं जिस कारण गढ़ होने के बावजूद कांग्रेस पिछड़ती नज़र आ रही है

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes