Sunday, September 6, 2026
No menu items!
HomeBlogसेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता — राजेश अग्रवाल,...

सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता — राजेश अग्रवाल, जशपुर भाजपा की कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और सेवा संकल्प अभियान का बना व्यापक रोडमैप

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा के संकल्प को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ ही सेवा संकल्प अभियान को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, निगम अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह, जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बैठक एवं कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मंडलों एवं बूथों तक पहुंचकर विभिन्न सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए प्रदेश टोली, जिला संयोजकों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संगठन की मजबूती के लिए बूथ तक पहुंचे कार्यकर्ता — भरत सिंह

जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठित और समर्पित कार्यकर्ता है। जशपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानते हुए जनसेवा के माध्यम से आमजन से सीधे जुड़ने का अवसर समझना चाहिए। अभियान को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

भरत सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने और जनता के बीच सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से बनेगा सशक्त भारत — राजेश अग्रवाल

मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र केवल चुनाव और राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करने की प्रेरणा देती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा और सुशासन की एक नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है, जिसमें सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य करना है, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचानी है।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और जब कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय रहते हैं, तब संगठन और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति में सेवा ही सबसे बड़ा संगठनात्मक संस्कार है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना है और संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक और मजबूत करें — अमर सुल्तानिया

जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठनात्मक ढांचा और अनुशासित कार्यकर्ता है। संगठन को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए। अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता और मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश टोली सदस्यों, जिला संयोजकों एवं विभिन्न दायित्ववान पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, गोपाल राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, कपिल देव साय, आनंद शर्मा, रजनी प्रधान, आलोक सारथी, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, देवधन नायक, शरद चौरसिया, सुरेश राम भगत, शारदा प्रधान, आरती सिंह, सरोजनी सिंह, नटवर मूंदड़ा, गणेश जैन, सनजीव ओझा, दिनेश प्रसाद, अनूप नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, सावित्री निकुंज, शायमलाल भगत, मुकेश सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes