
कोतबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कोतबा में कलश रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के प्रथम चरण में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। योगेश्वर जी महाराज के सान्निध्य में पूजा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए।
इस अवसर पर विजय कुमार शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कलश यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
पूजन के बाद कलश रथ यात्रा लकरामुड़ा शिव मंदिर, घोघरा शिव मंदिर , रेंचुआ बंजारी मंदिर होते हुए सुरंगपानी शिव मंदिर डुमरबहार के लिए रवाना हुई।
यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुंती पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा, भूषण जायसवाल, अजय गुप्ता, उमाशंकर भगत, विजय कुमार शर्मा सदस्य जिला कार्य समिति, रामकुमार साहू, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, हेमंती वैष्णव, चतुर सोनी, योगेश्वर महाराज, पार्षद परमानंद पैंकरा, कुसुम पैंकरा, दीपक शर्मा, नेहरू साहू,प्रेम बंजारा एवं रोहित बंजारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

