Sunday, August 23, 2026
No menu items!
HomeBlogबाबा भगवान राम ट्रस्ट जशपुर द्वारा निः शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न81...

बाबा भगवान राम ट्रस्ट जशपुर द्वारा निः शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न81 मरीजों को दी गई दवाई

जशपुर
बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न,
शिविर में कुल 81 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई का किया गया वितरण।
अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में आज बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 81 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 3 बच्चे भी है ।
शिविर का शुभारम्भ प्रातः 4:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पत्ते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी ऋषभ सिंह,लाल सुमेश्वर नाथ शाहदेव को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,गुमला,सिमडेगा ,लोहरदगा चतरा ,टाटा,गढ़वा ,पलामू , मनोहरपुर ,देवघर ,चतरा ,घाघरा (झारखण्ड) ,गया(बिहार) ,रायपुर, दुर्ग ,राजनांदगांव,बलौदा बाजार ,शक्ति ,चांपा ,गरियाबंद अंबिकापुर,कोरिया,वांड्रफनगर ,शंकरगढ़ कुसमी ,रायगढ़, कोरिया ,बलरामपुर सूरजपुर ,मनोरा , कुनकुरी ,बगीचा,दुलदुला ,जशपुर (छत्तीसगढ़),राजगढ़ (मध्यप्रदेश) वीरमित्रपुर,राजग्रामपुर (उड़ीसा )आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया।
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 22 नवम्बर 2026 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित भी किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 10 नवम्बर 2026 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह संतोष मिश्र ,गगन यादव ,सत्येन्द्र सिंह (मामा), सुशील चौधरी,अखिलेश यादव, शिवम अक्षय सिंह ,अन्नत शाहदेव,वेदप्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes