Sunday, August 9, 2026
No menu items!
HomeBlogदेश के रक्षा करने वाले सिपाहियों की कलाई में राखी बांधना,बहनों के...

देश के रक्षा करने वाले सिपाहियों की कलाई में राखी बांधना,बहनों के लिए गर्व की बात, महिला मोर्चा ने कुनकुरी में धूमधाम से मनाया सावन उत्सव


जशपुरनगरः भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कुनकुरी में सावन उत्सव और सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव शामिल हुई। कार्यक्रम देश भक्ति गीतों से शुरू हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि सावन,भगवान शिव की भक्ति और उत्साह व उल्लास का त्यौहार है। उन्होनें कहा कि सावन के इस महिने में भारतीय जनता महिला मोर्चा ने इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं की एकता का संदेश दिया है। उन्होनें कहा कि देश की सीमा हो या देश के अंदर कानून व्यवस्था सम्हालने की जिम्मेदारी,जब सिपाही जागता है तो देशवासी चैन की नींद सोते हैं। सिपाही भाईयों की कलाईयों में राखी सजाना,सारी बहनों के लिए गर्व की बात है। इसलिए महिला मोर्चा ने सिपाहियों के लिए रक्षा सूत्र एकत्र करने का अभियान चलाया है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि देश में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है जबकि छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो चुका है। यह हमारे वीर सिपाहियों के पराक्रम से संभव हो सका है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम महिला मोर्चा के हर सदस्य के कंधे पर है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुशीला साय, जिला प्रभारी सुनीति राठिया,सह प्रभारी सावित्री जायसवाल,पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes