Sunday, August 9, 2026
No menu items!
HomeBlogकोतबा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूजन उत्सव, कार्यक्रम के...

कोतबा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूजन उत्सव, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती जी एवं जिला संघ चालक मुरारी अग्रवाल उपस्थित

कोतबा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूजन उत्सव
कोतबा। नगर के सांस्कृतिक भवन कारगिल चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु पूजन उत्सव धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संघ की परंपरा के अनुरूप भगवा ध्वज को गुरु का प्रतीक मानकर पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती जी एवं जिला संघ चालक मुरारी अग्रवाल ने संघ की विचारधारा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज त्याग, तपस्या, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
स्वयं सेवक विजय कुमार शर्मा कोतबा ने बताया कि कोतबा में गुरु पर्व उत्सव हर वर्ष की भांति सांस्कृतिक भवन कारगिल चौक में स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया,जिसमें आज इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख जन
श्री शंभू नाथ चक्रवर्ती जी अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन प्रांत पर्यावरण संस्थान प्रमुख ,
श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी जिला संघ चालक कासाबेल ,
कमलेश चंद्रा जी
जिला प्रचारक कांसाबेल,
विनोद जायसवाल जी खंड कार्यवाह पत्थलगांव ,
संतोष साहू जी पत्थलगांव अतिथियों की उपस्थिति एवं भारी संख्या में कोतबा क्षेत्र के स्वयं सेवक की उपस्थिति में गुरु पर्व उत्सव मनाया गया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes