कोतबा।
नगर के सांस्कृतिक भवन कारगिल चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु पूजन उत्सव धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में संघ की परंपरा के अनुरूप भगवा ध्वज को गुरु का प्रतीक मानकर पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला कार्यवाह मुरारी अग्रवाल ने संघ की विचारधारा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज त्याग, तपस्या, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

