Saturday, August 8, 2026
No menu items!
HomeBlogराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस...

राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक, न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन की कोरबा इकाई की पहली बैठक में बनेगी सम्मेलन की रूपरेखा

कोरबा /

कोरबा। न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन, कोरबा इकाई की पहली महत्वपूर्ण बैठक 9 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ कोरबा जिले के पत्रकार शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर कार्ययोजना तैयार करना है।

कोरबा को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान
फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा एवं जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि कोरबा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। सम्मेलन में देश-विदेश के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता की संभावना है। सम्मेलन के माध्यम से कोरबा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

IFWJ से संबद्ध है संगठन
न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) से संबद्ध संगठन है। IFWJ की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी और यह देश के पुराने एवं बड़े पत्रकार संगठनों में से एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, पत्रकारिता से जुड़े संवाद एवं परिचर्चा, पत्रकारों के सम्मान, संगठनात्मक गतिविधियों तथा अन्य आकर्षक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुनिया , राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री परमानंद पांडेय तथा राष्ट्रीय सचिव एवं रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवशंकर सोनपिपरे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। दिल्ली प्रवास में होने के कारण बैठक में श्री शिवशंकर सोनपिपरे ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे।

पत्रकारों के हित और सहयोग को प्राथमिकता
फाउंडेशन का उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना, पत्रकारों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाना तथा आवश्यकता के समय प्रत्येक पत्रकार के साथ खड़े रहना है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को अनिवार्य रूप से लागू करवाने के लिए संगठन कृत संकल्पित हैl पत्रकारों के हित में सहायता एवं सहयोग के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर भी बैठक में चर्चा होगी। महिला पत्रकारों के लिए भी उनके कार्य क्षेत्र को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में भी सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा एवं पहल करेंगे

प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़े मीडिया संस्थानों एवं प्रेस क्लबों से जुड़े पत्रकार और पदाधिकारी इस संगठन से जुड़ चुके हैं। प्रदेश भर से ख्यातिलब्ध महिला पत्रकार एवं प्रेस क्लब की महिला पदाधिकारी भी जुड़ चुकी हैं एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह हैं संगठन द्वारा पत्रकारिता के साथ-साथ चिकित्सा, कानून, खेल, समाजcकल्याण,साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।

न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन सोसायटी पंजीयन अधिनियम के तहत पंजीकृत संस्था है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता, सहयोग और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।

सभी पत्रकारों से सहभागिता की अपील
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा एवं जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कोरबा जिले के सभी पत्रकारों से 9 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कोरबा के सभी पत्रकारों का तन-मन से सहयोग आवश्यक है।

बैठक विवरण
तिथि: 9 अगस्त 2026, रविवार
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: प्रेस क्लब, कोरबा

डॉ. निर्मला शर्मा — प्रदेश अध्यक्ष
न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन

संदीप शर्मा — जिला अध्यक्ष
न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन, जिला कोरबा


Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes