Saturday, August 1, 2026
No menu items!
HomeBlogप्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में विशेष योग सत्र आयोजित: भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह,...

प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में विशेष योग सत्र आयोजित: भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने किया योग

*कुनकुरी:- विकास खंड कुनकुरी के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में प्रत्येक शनिवार को बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग सत्र का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में इस शनिवार भी विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं समाजसेवी बिनीत जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं योग

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत सुमधुर स्वागत गीत गाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर पूरे उत्साह के साथ किया। इसके पश्चात अनुभवी योग प्रशिक्षक के रूप में विद्यालय के शिक्षक महेश तिर्की के देखरेख में उपस्थित अतिथियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्राणायाम, शीर्षासन, वृक्षासन , हलासन, भुजंगासन आदि विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

अतिथियों के विचार एवं विद्यालय अवलोकन

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा बच्चों को योग ड्रेस पहने हुए विभिन्न आसनों को करते हुए देखना मेरे लिए अद्भुत है, उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन हेतु प्रतिदिन योग करना चाहिए, उन्होंने विद्यालय में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली, उन्होंने विद्यालय के कक्षों, बच्चों की बैठक व्यवस्था, किचन गार्डन एवं विद्यालय परिसर का अवलोकन किया, हरियाली एवं पुष्पों से आच्छादित परिसर की एवं किचन गार्डन में लगे विभिन्न सब्जियों की सुंदरता व रखरखाव की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का परिसर एवं किचन गार्डन अत्यंत आकर्षक एवं अनुकरणीय है, उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए समृद्ध वातावरण का होना अति आवश्यक है तथा बच्चों को अच्छा पोषण मिले इस हेतु पोषण वाटिका का होना भी अति आवश्यक है, अंत में उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने योग सत्र के दौरान बच्चों की योग क्रियाओं, उनकी दक्षताओं और आत्मविश्वास पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता एवं शिक्षक महेश तिर्की के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि, आप सभी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। आप मिलकर बच्चों को कक्षा 4 से ही नवोदय विद्यालय की तैयारी प्रारंभ कराएं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अभिभावकों को भी जागरूक करें।
चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं समाज सेवी बिनीत जिंदल ने आधुनिक जीवनशैली में तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने पर जोर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी बिनीत जिंदल की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों के लिए न्यौता भोज का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों के साथ योग करके उनका हौसला बढ़ाया तथा नियमित योग करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधान पाठक ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि इसी प्रकार आप सभी विद्यालय से जुड़े रहें और विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes