*
जशपुर
पर्यावरण संरक्षण और हरित पृथ्वी का संदेश देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन ने मिलकर परिसर मे पौधे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका सीमा गुप्ता द्वारा जामुन का पौधा और शिक्षक दीपक कुमार ग्वाला के द्वारा लक्ष्मी तरु का पौधा लगाकर की गई। इसके बाद बच्चों ने बरगद, पीपल, आम, अमरूद , गुलैची, लक्ष्मी तरु, सागौन और गुलमोहर के पौधे लगाए। प्रत्येक कक्षा के छात्रों को एक-एक और छात्राओं को एक एक पौधा गोद दिया गया, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसी कक्षा के विद्यार्थियों की होगी।
इस अवसर पर प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कहा, “पेड़ ही जीवन हैं। आज एक पौधा लगाना कल की पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन बचाना है। संकल्प शिक्षण संस्थान का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।”
कार्यक्रम में शिक्षिका सीमा गुप्ता जो कि अपने जन्मदिन में भी प्रत्येक वर्ष एक पौधा स्कूल प्रागण में लगाती हैं ने बच्चों को बताया कि पेड़ कैसे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, भूजल बढ़ाते हैं और गर्मी कम करते हैं। उन्होंने पर्यावरण जागरूकता के लिए अपनी कक्षा के बच्चों को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी कराया। उनके द्वारा कक्षा नवी के 38 बच्चों से 38 पौधे उनके घरों में लगवाया गया था ताकि बच्चे पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

