Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
HomeBlogशिक्षकों ने सीखीं एनईपी 2020 और आईसीटी की बारीकियां, ‘जिज्ञासा’ पुस्तक की...

शिक्षकों ने सीखीं एनईपी 2020 और आईसीटी की बारीकियां, ‘जिज्ञासा’ पुस्तक की गतिविधियों का हुआ प्रदर्शन

 ​मनोरा

एससीईआरटी एवं प्राचार्य, डाइट जशपुर के निर्देशानुसार विकासखंड मनोरा में विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित दैनिक प्रार्थना गीतों का भी शिक्षकों को नियमित अभ्यास कराया गया।


​इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक आशुतोष शर्मा का विशेष योगदान रहा।


​आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति पर मंथन
​प्रशिक्षण के दौरान जिला संदर्भ समूह के प्रशिक्षकों—मंजुला झा, चंद्रशेखर भगत एवं ओमप्रकाश चौधरी द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से शामिल थे:​राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ-एसई 2023
​विज्ञान शिक्षण के लिए उपयुक्त अधिगम (लर्निंग) वातावरण का निर्माण
​व्योम टेक्नोलॉजी, आईसीटी एवं एआई का शिक्षण में उपयोग
​नैतिक मूल्य, मानसिक स्वास्थ्य, खेल सह-यात्रा और कला आधारित शिक्षण
​व्यावसायिक शिक्षा एवं संबंधित गतिविधियां
​’जिज्ञासा’ पुस्तक की गतिविधियों का प्रदर्शन
​प्रशिक्षण के दौरान नवीन पाठ्यपुस्तक ‘जिज्ञासा’ में दी गई विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

चूंकि यह प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था, इसलिए समूह कार्य के स्थान पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा एकल गतिविधियां प्रस्तुत की गईं।


​”यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड मनोरा के विज्ञान शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इससे कक्षा में अध्यापन को अधिक रोचक और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।”

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes