
कोतबा । जशपुर जिले के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण तब आया जब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज जशपुर-कुनकुरी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन की औपचारिक स्वीकृति (Letter of Permission) प्रदान कर दी गई।
इस महत्वपूर्ण मंजूरी के साथ ही वर्षों पुराना मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो गया है,
जिससे पूरे जशपुर जिले सहित सरगुजा संभाग में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
कोतबा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।
भाजपा मंडल दोकड़ा के प्रभारी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत प्रयासों एवं जनकल्याणकारी सोच का यह परिणाम है कि जशपुर जिले को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में इतनी बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना केवल एक शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं आर्थिक विकास के नए युग का शुभारंभ है।
इससे आदिवासी, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने ही जिले में उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी सहज उपलब्ध हो सकेगा।
श्री शर्मा ने जिले के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कुनकुरी विधायक श्री विष्णुदेव साय, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत तथा लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के विकास के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है।
इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुदर्शन पटेल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर, पुणो दयाल, डॉ. एच.आर. श्रृंगार, कुंजराम सिदार, पीतांबर पैंकरा, श्रीमती सावित्री सिदार, टेप सिंह, नंददेव सिंह, दशरथ राम, लोहरी राम, देव सिंह, अमृत साय, पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्जुन साय, बीएमएस मंडल अध्यक्ष रामकुमार साहू, जयशंकर झांप, संतोष साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरसिंह शर्मा, एडवोकेट जयंत शर्मा , सरपंच भानु पैंकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को जशपुर जिले के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
नगरवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर जिला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा आने वाले वर्षों में यह संस्थान पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श चिकित्सा शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

