स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में न्यौता भोज
जशपुर !


छत्तीसगढ़ शासन के अनुठे पहल न्योता भोज योजना के तहत लोग अपने घर परिवार के शुभ अवसरों (जैसे जन्मदिन, सालगिरह) पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को अपनी इच्छा से पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन या फल-मिठाई खिला सकते हैं न्यौता भोज मिड-डे मील का विकल्प नहीं बल्कि एक अतिरिक्त पूरक पोषण पहल है जो समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देती है। इन बातों को ध्यान में रख कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर (हिन्दी माध्यम) प्रथमपाली के प्रधान पाठक बेरनार्ड केरकेट्टा की प्रेरणा से विधालय की छात्रा इन्द्रावती सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी माता वृन्दावती सिंह के द्वारा प्रथमपाली के सभी छात्रों शिक्षकों को न्यौता भोज दिया गया भोज में चावल दाल सब्जी मीठा खिलाया गया इस अवसर पर विधालय के छात्रों शिक्षकों ने छात्रा इन्द्रावती सिंह को प्रिंसेस फ्लावर से सजा कर उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षक समुदाय के बीच सामंजस्य एवं अपनत्व की भावनाओं का विकास होता है।

