
ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में विगत माह के भांति एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न; 73 मरीजों को मिली राहतजशपुरबाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के पावन निर्देश पर ग्रामीण जनता के सेवार्थ ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम परिसर में विगत माह के भांति आज दिनांक 21 जून को एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर का विधिवत शुभारंभ वाड्रफनगर से पधारे सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैलचित्र पर पूजन एवं आरती कर किया गया। इस सेवा कार्य में डॉ. त्रिपाठी के साथ सहयोगी अजय सिन्हा जी (गुमला) ने भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।सुबह से शाम तक अनवरत चले इस चिकित्सा शिविर में सोगड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर द्वारा परामर्श के साथ-साथ सभी जरूरतमंद मरीजों को आश्रम की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।अगला शिविर:बाबा भगवान राम ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए अब इस निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन अगले माह 12 जुलाई को किया जाएगा। आगामी शिविर में उपचार अथवा परामर्श के लिए इच्छुक रोगी ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में सीधे उपस्थित होकर या दूरभाष (टेलीफोन) के माध्यम से अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।शाम को शिविर के शांतिपूर्ण और सफल समापन पर आश्रम प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया गया।

