Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
HomeBlogमोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सेवा और सुशासन की गाथा से...

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सेवा और सुशासन की गाथा से रूबरू हुआ जशपुर, जूदेव चौक पर तीन दिवसीय उपलब्धि प्रदर्शनी का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और नागरिक

जशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर जिला मुख्यालय के जूदेव प्रतिमा चौक पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री जागेश्वर यादव एवं विधायक रायमुनी भगत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सुरेश राम भगत, रजनी प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, देवधन नायक, सजीव ओझा, मुकेश सोनी, राजू गुप्ता,सज्जू खान, नागेंद्र भगत, नीतू गुप्ता, रागिनी भगत, विनोद निकुंज, शैलेन्द्री यादव, राहुल गुप्ता, बॉबी ताम्रकर, आकाश गुप्ता, आशु राय, सुरेंद्र यादव, दीपक सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes