Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की मुख्यआतिथ्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की मुख्यआतिथ्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि पूजन सम्पन्न

जशपुर

जशपुर । जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण प्रस्तावों पर स्वीकृत कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में “प्रतिदिन में कम से कम मेरा संकल्प” अभियान की भावना के साथ गम्हरिया मुख्य मार्ग से जतराटोली ग्राम पहुंच मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क लगभग 4.25 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी अनुमानित लागत 305.26 करोड़ रुपये बताई गई।उक्त कार्य के लिए ग्रामीणों द्वारा पेयजल एवं आवागमन की समस्या का मुद्दा गत दिनों उठाया गया था।जिसे जशपुर विधायक ने सक्रियता से लेते हुवे विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाया।
इस प्रकार झालटोली मुख्य मार्ग से घटगांव बस्ती पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग गत दिनों रखी गई थी,लगभग 1.3 किलोमीटर लंबी इस सड़क की अनुमानित लागत 92 लाख रुपये प्रस्तावित की गई। बगडोलीया से प्यारेटोली बस्ती पहुंच मार्ग निर्माण का प्रस्ताव भी गत दिनों रखा गया था। लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 316.20 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाना है।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच बेहतर बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes