जशपुर

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं सकारात्मक पहल पर विकासखण्ड मनोरा के स्कूलों, छात्रावासों में दिनांक 11 से 13 जून 2026 तक शालेय स्वच्छता अभियान की शुरुवात 44 ग्राम पंचायतों में किया गया है। अभियान के अंतर्गत
शाला भवन के सामान्य मरम्मत, परिसर व टॉयलेट की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन कक्ष की साफ-सफाई, शाला परिसर में झाड़ झंकार की साफ- सफाई के कार्य जनसहयोग शालेय कर्मचारियों शिक्षकों के द्वारा किये जा रहे है ग्रीष्मावकाश के कारण शालाएं बंद थी। 16 जून से शालाएं प्रारंभ होनी है इस बात को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन जशपुर के द्वारा विद्यालयों में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रघुनाथ राम के मार्गदर्शन में शालेय स्वच्छता कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पटेल,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जगतपाल राम, बी.आर.सी.सी.आशुतोष शर्मा, मंडल संयोजक मनोज सिंह, संकुल स्तर के नियुक्त नोडल प्राचार्य, संकुल समन्वयक कई विद्यालयों में सम्मिलित होकर स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर शासकीय कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणो को प्रोत्साहित किये। शैक्षिक संस्थाओं छात्रावासो आश्रमों में बारिश के मौसम में सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए उसके अनुरूप कार्य कराये जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके। स्वच्छता अभियान अंतर्गत माननीय जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिव,अभिभावकों शिक्षकों तथा ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता कार्य किये जा रहें है जिससे शाला और समुदाय के बीच सामंजस्य बनाया जा सके। नवीन शिक्षा सत्र में शाला परिसर के सौंदर्यीकरण से निश्चित रूप से विधालय के प्रति छात्रों अभिभावकों का आकर्षक बनाये जाने हेतु जिला प्रशासन का अच्छा पहल माना जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य के बेहतर संपादन हेतु 30 नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। दिनाँक 11 जून 2026 को 15 ग्राम पंचायत के 68 स्कूल, दिनाँक 12 जून 2026 को 14 ग्राम पंचायत के 85 स्कूल एवं दिनाँक 13 जून 2026 को 16 ग्राम पंचायत के 84 स्कूल एवं सभी शासकीय 27 छात्रावास-आश्रम में स्वच्छता अभियान पर कार्य संपादित होंगे।

