Friday, May 15, 2026
No menu items!
HomeBlogफरसाबहार बी ई ओ ने 100 % परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के...

फरसाबहार बी ई ओ ने 100 % परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को किया सम्मानित

फरसाबहार जशपुर


आज विकासखंड फरसाबहार में सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय के बोर्ड परीक्षा 10 वी एवं 12वीं के रिजल्ट की समीक्षा हेतु बैठक रखी गई जिसमें 10 वी एवं 12वीं में 100% परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के 13 प्राचार्यों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
100% परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तपकरा के प्राचार्य श्री सी आर भगत, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय फरसाबहार के प्राचार्य श्री प्रदीप कुजुर,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हनझरिया के प्राचार्य श्री अनंत कुमार सिंह,शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कँदईबहार श्रीमति राजकिशोरी तिग्गा, शासकीय हाई स्कूल सिंगीबहार श्री ऊबराज नायक, शासकीय हाई स्कूल सुण्डरू श्री मुन्ना राम भगत, शासकीय हाई स्कूल कुम्हारबहार श्री गीता प्रसाद सिदार , शासकीय हाई स्कूल जोरंडाझरिया श्री उल्लास चंद्र मिंज , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी श्रीमती शोभा सिंह को एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबला तपकरा से प्रसन्न तिर्की और अशासकीय विद्यालय में होली स्पिरिट हाई स्कूल पोकपानी सुण्डरू से वीर कुमारी बखला,ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जबला तपकरा से अंजना पाले, सेंट जोसेफ उत्तर माध्यमिक विद्यालय खारीबहार से कांति कुजूर इसके साथ ही सभी विद्यालय के रिजल्ट की समीक्षा की गई।
सभी प्राचार्य द्वारा इस कार्य की सराहना की गई जिन विद्यालय के रिजल्ट 100% से कम है वे सभी प्राचार्य शतप्रतिशत वाले प्राचार्य से प्रेरणा प्राप्त कर आगामी वर्ष 100% परीक्षा परिणाम लाने हेतु पूर्ण प्रयास करने हेतु संकल्प लिया गया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes