Sunday, May 3, 2026
No menu items!
HomeBlogजशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची*

जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची*

*जशपुर

* भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के जिलाध्यक्ष **भरत सिंह** द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं मंडलों में पार्टी कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु जिला अंतर्गत सभी मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न मंडलों में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने मंडलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों एवं पार्टी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि मंडल प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी तथा पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गति आएगी।

जारी सूची में कुनकुरी शहर, कुनकुरी ग्रामीण, दुलदुला, तपकरा, फरसाबहार, जशपुर शहर, जशपुर ग्रामीण, पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण सहित जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जिलाध्यक्ष ने सभी नियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

सूची अनुसार पत्थलगांव शहर प्रभारी आनंद शर्मा एवं लुड़ेग तमता के प्रभारी हरजीत सिंह होंगे वहीं जशपुर शहर संजीव ओझा, कुनकुरी कपिल साय, कांसाबेल उमाशंकर भगत, दुलदुला संतोष सहाय, बगीचा केशव यादव, पंडरा पाठ शंकर गुप्ता, कुनकुरी ग्रामीण श्रीनिवास मिश्र, जशपुर ग्रामीण संतोष सिंह, दोकड़ा विजय शर्मा, पन्द्रीपानी नटवर मूंदड़ा , पत्थलगांव ग्रामीण आलोक सारथी, कोतबा पुरूषोतम ठाकुर, बागबहार संजय लोहिया, महादेव ढांड गणेश जैन, मनोरा रुपेश सोनी, बगीचा केशव यादव, सोनक्यारी शांति भगत,सन्ना हरिशंकर यादव, तपकरा उपेंद्र यादव,

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes