Thursday, April 30, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज, NSUI ने चरणबद्ध आंदोलन का किया...

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज, NSUI ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान; प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों का करेंगे घेराव

रायपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में NSUI पदाधिकारियों ने कहा, लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर संगठन अब प्रदेशभर में आंदोलन करेगा।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 27 मार्च से होगी। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का एक साथ घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इन मुद्दों को लेकर होगा आंदोलन

  • छात्रसंघ चुनाव की बहाली
  • छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का संरक्षण
  • बढ़ती फीस और छात्रवृत्ति में देरी
  • शिक्षकों की कमी
  • परीक्षा और परिणाम में अनियमितता
  • प्लेसमेंट, हॉस्टल, परिवहन और डिजिटल संसाधनों की समस्याएं
  • प्रशासन की उदासीनता

NSUI का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes