………………………
मनोरा।

गणितीय अवधारणाओं को सहज बनाने के उद्देश्य से आस्ता एवं बहेरना जोन के संकुलों आस्ता, तिगरा, सरडीह आस्ता, राझाडीपा, ढेंगनी, बहेरना, अंधरझर, गीधा एवं आमगांव के माध्यमिक शालाओं में गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं संकुल समन्वयको का एक दिवसीय कार्यशाला पूर्व माध्यमिक शाला आस्त में सम्पन्न हुआ यह प्रशिक्षण स्वप्रेरित शिक्षकों द्वारा आयोजित था। कार्यशाला में गणित किट आधारित शिक्षकों का उन्मुखीकरण हुआ जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला आस्ता के कक्षा 6 से 8 के बच्चों को 5 समूहों में विभाजित करते हुए गणित के 5 टीएलएम के माध्यम से बच्चों को प्रयोगात्मक अवधारणा से परिचित कराया गया गया। इस दौरान शिक्षकों ने सभी पांच समूह में बच्चों के साथ कराई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया। छात्रों में शिक्षकों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्पष्टता बनाने का प्रयास किया।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को गणित किट के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा गणित किट में उपलब्ध विभिन्न सामग्रीयों के माध्यम से जोड़-घटाव, भिन्न,आकृतियाँ, ज्यामितीय कोण आदि विषयों को सरल तरीके से गतिविधि आधारित पद्धति द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बताया गया कि विद्यार्थी जब स्वयं सहायक सामग्री का प्रयोग करते हैं,तो उनकी अवधारणाएं और स्पष्ट होती हैं इस दौरान शिक्षकों ने किट का उपयोग करते हुए विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस कार्यशाला के सफल आयोजन में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य नीलाभ्र, चन्द्रदेव, मुकेश, यूसुफ एवं संकुल समन्वयक बीरबल राम, महेंद्र सिंह व जे पी यादव का विशेष सहयोग रहा।

