Thursday, February 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन आगामी 1...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन आगामी 1 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर मनोरा में होगा

स्वामी विवेकानंद के जीवन का संदेश युवाओं तक पहुंचाने और संघ के संस्कार घर घर तक पहुंचने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन आगामी 1 फरवरी रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर मनोरा में किया जाने वाला है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा था कि ”मुझे यदि 100 चरित्रवान युवा मिल जाएं तो मैं देश का भविष्य बदल सकता हूं “।
ऐसे चरित्रवान युवा निर्माण करने के लिए ही इस युवा संगम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 10 से प्रारंभ होकर 4 बजे तक चलेगा जिसमें वाद विवाद, भाषण, खेल , क्विज के माध्यम से युवाओं को समकालीन परिस्थितियों की जानकारी दी जायेगी और समाधान पर भी विचार किया जाएगा। सामूहिकता का भाव तथा मिलकर कार्य करने के संस्कार को सीखने के लिए 16 से से 36 वर्ष के विद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने वाले तथा विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत युवक एवं युवती इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे और अपनी क्षमताओं में विकास कर सकेंगे। इस कार्य क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थी विज्ञान मंथन सरगुजा के संभाग समन्वयक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जशपुर के युवा कार्य पालक विवेक पाठक,मुख्य अतिथि डॉ रोशन बरियार बी एम ओ मनोरा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में समाजिक कार्यकर्ता विकास प्रधान उपस्थित रहेंगे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes