


कांसाबेल/जशपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड को आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायनने जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत कांसाबेल मण्डल भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।


कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से सीधा संवाद है, जो हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र की नब्ज़ से जोड़ता है। इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाया जाता है। यही भारत की असली ताकत है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को देश की राजनीति का केंद्र बनाया है।
छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी मार्ग पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा “मन की बात से हमें यह सीख मिलती है कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुँचाएं और जनसेवा को ही राजनीति का मूल मंत्र बनाएं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर जिला प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध है और यहां के लोग प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मन की बात के 130वें एपिसोड की प्रमुख बातें
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए—
- जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण को गति देने पर जोर दिया
- स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया
- महिलाओं, युवाओं और किसानों की भूमिका को देश की प्रगति की धुरी बताया
- स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया
- समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की शक्ति उसके नागरिकों की सामूहिक चेतना और परिश्रम में निहित है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि उन्होंने बताया कि कांसाबेल सहित पूरे जशपुर जिले के सभी मण्डलों में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना, जो संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का सशक्त उदाहरण है।
इस अवसर पर कांसाबेल में प्रमुख रूप से पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, आनंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा, गणेश जैन, सुदाम पंडा, अंकित बंसल, राजकुमार गुप्ता
कुनकुरी विधानसभा में जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, श्रीनायक मिश्रा, श्रीमती सुशीला साय, श्रीमती ममता कशयप, सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा
जशपुर विधानसभा में श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, नरेश नंदे, ओमप्रकाश सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, शंकर गुप्ता, गेंदबिहारी सिंह, मुकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने मन की बात सुनी।

