Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कोचिंग क्लास में पीएससी की तैयारी कर रहा युवक रोज लड़कियों को...

कोचिंग क्लास में पीएससी की तैयारी कर रहा युवक रोज लड़कियों को लाता था घर, पुलिस ने मारा छापा

बिलासपुर. पीएससी की कोचिंग करने आए छात्र के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। युवक सरगुजा क्षेत्र के लखनपुर से आकर यहां पढ़ाई कर रहा था। युवती भी सरगुजा क्षेत्र की रहने वाली है। यह मामला सरकंडा क्षेत्र के बंगालीपारा का है। पुलिस ने मामले की सूचना युवक-युवती के परिजनों को दी। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा के लखनपुर में रहने वाला अर्श अली बंगाली पार्क के खेत्रपाल गली में किराए का मकान लेकर पढ़ाई करता है। वह सरकंडा क्षेत्र के ही एक कोचिंग क्लास में पीएससी की तैयारी कर रहा है। युवक द्वारा आए दिन अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आने और उसके कमरे में शराब और आपत्तिजनक सामान रहने की शिकायत मिली थी।

आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग और पुलिस की टीम युवक के कमरे में दबिश दी। घर में अर्श अली के साथ एक हिंदू युवती मौजूद थी। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में एक ही बिस्तर पर थे। पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी।

पूछताछ में युवती को बहन बताने लगा युवक

पुलिस के साथ पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने युवक से युवती के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान वह पहले युवती को अपना दोस्त बता रहा था। जैसे ही मामला पुलिस में पहुंचा वह युवती को अपनी बहन बताने लगा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes