Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री श्री साय सुशासन दिवस पर सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के...

मुख्यमंत्री श्री साय सुशासन दिवस पर सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का किया लोकार्पण 

660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों किया भूमिपूजन

जशपुरनगर 25 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज कुनकुरी के  सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए।

        मुख्यमंत्री श्री साय 660.33 करोड़ रूपये की लागत के जिन 122 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर विधानसभा के 58.83 करोड़ रूपये की लागत के 21 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 498.01 करोड़ रूपये की लागत के 58 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 43 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्याे में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।  

         इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ लागत के 26 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ लागत के 12 कार्य और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ लागत के 12 कार्य शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।        

          इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय और रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय, संभागायुक्त श्री जी. आर. चुरेंद्र, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, आईजी श्री अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes