Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम पंचायत आरा का किया निरीक्षण,बाउण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड,...

कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम पंचायत आरा का किया निरीक्षण,बाउण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड, सीमा प्रवेश द्वार सहित अन्य कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटन स्थल पंचखड़िया शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

आई.टी.आई. में रंग-रोगन महाविद्यालय में तड़ित चालक लगाने के लिए कहा

जशपुरनगर 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा का निरीक्षण किया और निर्माणधीन जगन्नाथ मंदिर में बाण्ड्रीवाल, गेट निर्माण, मौसी बाड़ी के पास बाण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश द्वार बनाने के संबंध में आर.ई.एस. विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

          कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शकरडेगा के गढ़पहाड़ डेम में पानी लिकैज के कार्य को  ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आई.टी.आई. आरा का भी अवलोकन किया और प्राचार्य से बच्चों की उपस्थिति, विभिन्न ट्रेडों एवं प्लेसमेंट की जानकारी ली। उन्होंने आई.टी.आई. परिसर में रंग-रोगन करके व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए हैं। बच्चों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा है।

          कलेक्टर ने आरा में बन रहे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए सायकल स्टैंड बनाने के लिए कहा। साथ ही आरा तालाब के गहरीकरण के संबंध भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक-दिशा दिए। 

कलेक्टर श्री व्यास ने नायक नित्यांद साय शासकीय महाविद्यलाय आरा का भी अवलोकन किया और प्राचार्य से बच्चों की उपस्थित सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। प्राचार्य ने इस दौरान महाविद्यालय में महिला और पुरूष शौचालय की आवश्यकता बताते हुए खिड़की, दरवाजे मरम्मत और तड़िक चालक लगवाने के लिए आग्रह किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

          निरीक्षण के दौरान आरा के पर्यटन स्थल पंचखड़िया शिव मंदिर परिसर का कलेक्टर ने अवलोकन किया और पर्यटन के दृष्टिकोण से कार्ययोजन बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती बुधनी बाई, आर.ई.एस. विभाग के श्री राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes