Thursday, April 30, 2026
No menu items!
HomeBlogजिले के 6 नवाचारी शिक्षकों को मिला देश की महिला पहली महिला...

जिले के 6 नवाचारी शिक्षकों को मिला देश की महिला पहली महिला शिक्षिका के नाम पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड


देश का एक अनूठा महिला शिक्षकों का संगठन सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ पंजीकृत नई दिल्ली द्वारा अब छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी भव्य उपस्थित दर्ज करने के लिए बहुत ही भव्य एवं गरिमा में कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद उपस्थित थी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं संपर्क जिला पंचायत रायपुर, डॉक्टर लता एस मुल्लूर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ सारिका एस गंगा ,राष्ट्रीय महासचिव कल्पना बुतरेड्डी ,अनुसूया देवी पी एस ,भाग्यमां, सिधोज कविता ,राजश्री, प्रभावती एल ,शांताबाई बिरादर अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉक्टर मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल एवं डीएसपी रुचि वर्मा रही ।कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया ।इस संगठन की प्रदेश प्रवक्ता शीतल बैस हैं कार्यक्रम में राज्य इकाई का भी गठन कर शपथ ग्रहण समारोह किया गया ।इस भव्य समारोह में जशपुर के छह शिक्षकों का सम्मान हुआ जिनमें से चार शिक्षकों को नवाचारी शिक्षक के रूप में एवं दो शिक्षकों को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। सीमा गुप्ता जो की संकल्प शिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं और ज्योति साहनी बाघव जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोदाम में कार्यरत हैं।ये दोनों ही किसी कारणवश रायपुर के समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए इन्हें राष्ट्रीय समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों की शक्ति ,एकता एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच है जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी शामिल होने का अवसर मिला और उनकी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच मिला।सीमा गुप्ता को शिक्षा दूत सम्मान 2020 भी प्राप्त है। उनके प्रथम स्कूल से अब तक में उनके द्वारा अनेकों नवाचार किए जा चुके हैं। सीमा गुप्ता को जशपुर जिले में विनोबा एप के प्रथम जिला स्तरीय पोस्ट ऑफ द मंथ का सम्मान भी प्राप्त है। और उनके द्वारा किए जा रहे हैं नवाचार के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।पर इस बार उन्हें यह सम्मान सामाजिक कार्यों के लिए मिला है उनके द्वारा इसके तहत बहुत सारे कार्य किए जाते हैं जो कि अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है।वह रौनियार महिला शक्ति, आकार कला संगम, संवेदना और सजल जैसे सामाजिक ग्रुपों से जुड़ी हुई है। ज्योति साहनी बाघव को 2023 में नवाचारी संगठन द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।नवाचारी शिक्षक सम्मान प्राप्त
अनिल कुमार कश्यप
प्राथमिक शाला पैकू में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।नवाचार के नाम शिकायत से समाधान, जिससे बच्चों के संज्ञात्मक,व्यावहारिक, संस्कारिक,जीवन के मूल्यों का विकास पर उनके द्वारा कार्य किया गया है। कु. सुनैना तिर्की शासकीय प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया सहायक शिक्षक हैं उन्हें विनोबा एप नवाचार में जिला में दो बार ब्लॉक में चार बार संकुल में चार पुरस्कृत हैं। रीना रानी गोस्वामी शासकीय प्राथमिक शाला नदी डीपा में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है यह भी विनोबा एप में जिला में तीन बार, विकासखंड में तीन बार और संकुल स्तर में दो बार पुरस्कृत हो चुकी हैं। रेनू प्रधान शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूरा में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं और नवाचार के कार्य करती है। सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र मेडल और स्मृति चिन्ह कर सम्मानित किया गया। जशपुर जिले के लिए बहुत गौरव का विषय है कि यहां की शिक्षक शिक्षिकाओं को इतने सम्मानित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्र कल्पना टोप्पो ने सभी शिक्षकों को बधाई दी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes