Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़यह कैसी बदइंतज़ामी? एंबुलेंस न मिलने पर बीमार बुज़ुर्ग महिला को लोग...

यह कैसी बदइंतज़ामी? एंबुलेंस न मिलने पर बीमार बुज़ुर्ग महिला को लोग चाट के ठेले पर लादकर जिला अस्पताल ले गए…

जशपुर। जरूरत के समय एंबुलेस नहीं मिल पाने पर मजबूरन लोगों को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठेले पर लादकर जिला चिकित्सालय पहुंचाना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पुरानीटोली निवासी रजनी होता के तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों को बीमार महिला को चाट के ठेले में जिला अस्पताल ले जाना पड़ा.

मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस जात्रा ने बताया कि कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया था, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही मरीज को हॉस्पिटल ग्रामीणों द्वारा ले आया गया था. फिलहाल, मरीज स्वस्थ है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes