Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़परेशान किसानों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन, समस्या का समाधान नहीं...

परेशान किसानों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन, समस्या का समाधान नहीं करने पर चक्काजाम की दी चेतावनी

आरंग. क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश से नुकसान झेलने के बाद अब किसान मवेशियों से खासा परेशान हैं। लगातार आवारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज आरंग के किसानों ने आज नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को स्थिति से अवगत कराया और किसानों के हित में कोई समुचित व्यवस्था नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी।

किसानों का आरोप है कि जिस जगह पर मवेशियों को रखा जाता है वहां से एक साथ सैकड़ों की संख्या में मवेशियों को गुपचुप तरीके से छोड़ दिया जाता है। मवेशी छूटने के बाद सीधे किसानों के खेत में घुसकर फसलों को खा रहे हैं। अभी की स्थिति में धान की फसल पकने लगनी है। दिवाली के हफ्तेभर बाद फसल कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में मवेशियों के चरने से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है

किसानों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा : सीएमओ

किसानों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विधायक कार्यालय, आरंग एसडीएम, थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया है। इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने कहा कि चारे की व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। जल्द ही चारे की व्यवस्था की जाएगी और किसानों की परेशानियों को दूर किया जाएगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes