Saturday, November 15, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़विधायक - सांसद व जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में हुआ जनजातीय गौरव दिवस...

विधायक – सांसद व जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में हुआ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जशपुर – भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोमती साय शामिल हुई उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और स्वाभिमान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।यह आयोजन न केवल जनजातीय समुदाय की गौरवशाली विरासत का प्रतीक था, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और अधिकारों के प्रति जागरण का भी महत्वपूर्ण संदेश देता है।

विधायक गोमती साय जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा जी का जीवन संघर्ष, साहस, नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया और अपनी धरती, संस्कृति एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन खड़ा किया। उनके आदर्श आज भी पूरे जनजातीय समाज सहित हम सभी को राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते हैं।

इस गरिमामय अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभुनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनजातीय समाज के सम्मानित बंधु-भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति की झलक, उत्साह और परंपरागत गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इस दिवस को और भी विशेष बना दिया।

जनजातीय गौरव दिवस—हमारी पहचान, हमारा सम्मान।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes