Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़नयी पाठ्य पुस्तकों पर शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

नयी पाठ्य पुस्तकों पर शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न


मनोरा। जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के मार्गदर्शन में उच्च प्राथमिक शालाओं में संचालित पाठ्य पुस्तकों पर नई गतिविधियों के साथ बच्चों को सीखने सिखाने की क्षमता का विकास करने हेतु एनसीईआरटी द्वारा तैयार संस्कृत (दीपकम) एवं अंग्रेजी (पूर्वी) विषयक पुस्तकों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्त्रोत कार्यालय मनोरा के प्रशिक्षण कक्ष में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल ने शिक्षकों से कहा कि ये नई पुस्तकें लगभग सीबीएसई पैटर्न पर तैयार है जिसका प्रमुख फोकस छात्रों पर केंद्रित है हम विद्यालयों में छात्र अनुकूल गतिविधियां कराकर उनमें आत्मविश्वास भरें ताकि यह छात्र भविष्य में देश का मान बढ़ा सकें। कक्षा छठवीं की पाठ्य पुस्तक पूर्वी पर सर्वश्री संतोष लकड़ा श्रीमती मेरिस्तेला किसपोट्टा अजय खलखो एवं संस्कृत (दीपकम) विषय में किरण राम महारथी श्रीमती प्रीतना तिर्की एवं अजमर सिंह के द्वारा लेखन कौशल पठन कौशल श्रवण कौशल सारांश निर्माण कहानी निर्माण संबंधित गतिविधियां हम बच्चों से कैसे करवाएंगे इस विषय पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने में श्री प्रेम लाल बर्मन एवं बीआरसी लेखापाल नरेंद्र बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes