Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़घर के लोग सोते रहे, चोर 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार…दो...

घर के लोग सोते रहे, चोर 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार…दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ…

बिलासपुर। सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने वाले किसानों को सरकार द्वारा अब तक 1 हजार 508 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि इतना भुगतान करने के बाद अभी भी हजारों की संख्या में किसान शेष हैं, जो भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। विपणन विभाग के अनुसार ऐसे सभी किसानों को दो से तीन दिनों के भीतर राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

15 नवंबर से प्रारंभ की गई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शासन द्वारा समय-समय पर भुगतान जारी किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत आज की स्थिति तक किसानों को 1 हजार 508 करोड़ रूपए का भुगतान जारी किया जा चुका है। हालांकि भुगतान की गति काफी धीमी रही है। ऐसे किसान जिन्होंने 15 जनवरी या इसके बाद की स्थिति में अपना धान बेचा था, इन्हें तेरह दिनों बाद भी भुगतान प्राप्त नहीं हो सका था। भुगतान प्राप्त नहीं होने से परेशान किसान किसी गड़बड़ी की आशंका पर लगातार अपनी समितियों में एवं बैंकों में जाकर पतासाजी कर रहे थे। इन किसानों को जनवरी के अंत तक भुगतान प्राप्त हो सका था। इधर सरकार ने भले ही किसानों को 15 सौ करोड़ का भुगतान किया है, लेकिन अभी भी हजारों की संख्या में किसान भुगतान का इंतजार कर ही रहे हैं, जिन्हें दो से तीन दिनों के भीतर भुगतान होने की बात कही जा रही है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज, मैदान में हैं 61 प्रत्याशी.

बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार 12 फरवरी को होगा। चुनाव के लिए कुल 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में है। जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत मतदान गुरुवार की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अगले दिन 13 फरवरी को मतगणना होगी और उसी दिन देर शाम परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि इससे पहले इस चुनाव पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका को हाईकोर्ट के जस्टिस एनके चंद्रवंशी ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए अब इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। इधर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 के लिए चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से वोटिंग होगी। चुनाव में अध्यक्ष के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) के लिए दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर ने फार्म भरे हैं। वहीं उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह और रीमा दुबे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला की शुरूआत

बिलासपुर। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 12 एवं 13 फरवरी को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 26 निजी कंपनियों द्वारा फायनेंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, मेडिकल व फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाईल इंडस्ट्री, सर्विस टेक्निकल, मेनुफैक्चरिंग, सिक्यूरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, आटोमोबाईल, ज्वेलेरी जैसे क्षेत्रों में लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन, ई रोजगार पोर्टल में आवेदक का ऑनलाईन मेला पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, फोटो, बायोडाटा एवं निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते है। मेले में शामिल होने एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी www.eroj-gar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोनी से भी संपर्क किया जा सकता है।

बिलासपुर। घरवाले सोते रहे और चोर घर में घुसकर आलमारी से 50 हजार रुपए नकद चोरी कर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की चोरी करते तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा पाई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, दयालबंद नारियलकोठी निवासी मनजीत सलूजा उर्फ निक्कू पित्ता बूटा सिंह सलूजा प्रापर्टी डीलर हैं। 10 फरवरी की रात 10 बजे परिवार के साथ वे खाना खाकर सो गए थे। रात 12.15 बजे उनकी भतीजी ने फोनकर बताया कि कोई चोर घुसा है। वे अपने भाई, भतीजे को उठाकर उपर कमरे में गए तो चोर भाग गया था। रूम में जाकर चेक किए तो आलमारी से 50 हजार रुपए नकद की चोरी हो गई थी। सीसीटीवी चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति घर के दरवाजे से कूदकर व भागते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने फुटेज पुलिस को देखकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes