न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड के उपनगर मनुरेवा में नगर कीर्तन निकाल रहे सिख समुदाय के साथ हुई यह घटना निंदनीय है। सिख लंबे समय से न्यूजीलैंड में रह रहे हैं। टैक्स भी दे रहे हैं। न्यूजीलैंड की तरक्की में पूरा योगदान दे रहे हैं। कोरोना के टाइम पर भी गुरुद्वारों में सेवा की गई। न्यूजीलैंड सरकार को भी चाहिए कि किसी भी शरारती तत्वों को ऐसा न करने दें। सरकार को उन्हें काबू में रखना चाहिए। उचित कार्रवाई भी होनी चाहिए।-ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब, पंजाब———-
—श्री अकाल तख्त के जत्थेदार जी की बात का समर्थन करते हुए सिख समाज की संस्थाओं ने सरकार को हस्तक्षेप की मांग की, सिक्ख यूथ & सीनियर एसोसिएशन इंडिया रजि. के अध्यक्ष स. दलवीर सिंघ जस्सल, गुरमति मिशन कल्चरल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रविन्द्र सिंह भाटिया ने भारत सरकार से आग्रह किया कि न्यूजीलैंड के राजदूत को तलब कर उपरोक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार की तरफ से विरोध दर्ज किया जाना चाहिए,

