कोतबा
नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस के 8 पार्षद चुनाव जीत कर आये और उपाध्यक्ष कांग्रेस का बनना तय माना जा रहा था
परन्तु 11 मार्च को आज होने वाले उपाध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुनील शर्मा अपनी पार्षद पत्नी एवम साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए
इसी के साथ कोतबा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के सभी समीकरण बदल गए और नव आगंतुक पार्षद श्रीमती सुमन शर्मा ने भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल कर उपाध्यक्ष बन गयी
दरअसल उपाध्यक्ष पद हेतु कोतबा कांग्रेस में अंतर्कलह थी जिसके फलस्वरूप श्री सुनील शर्मा ने bjp का दामन थाम उपाध्यक्ष का पद अपने पाले में कर लिया