Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम के हाई स्कूल बगिया में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम के हाई स्कूल बगिया में विद्यार्थियों ने देखा 3डी प्लैनेटेरियम शो।जवाहर नवोदय विद्यालय , केंद्रीय विद्यालय, सेजेस और प्रयास आवासीय विद्यालय सहित जिले के कई विद्यालयों के 5600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मिलित।

कलेक्टर रोहित व्यास ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जशपुर के विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए
सभी विकासखंडों में 3D प्लैनेटेरियम शो का कार्यक्रम कराया था आयोजित।

जशपुरनगर।

विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर कार्यक्रम के आखिरी दिन हाई स्कूल बगिया में 3डी प्लैनेटेरियम शो का आयोजन कराया गया। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय , सेजेस दोकडा सहित आसपास के स्कूलों के 510 बच्चों ने अंतरिक्ष की गतिविधियो को 3D शो के माध्यम से देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम जशपुर से कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा किया गया था। वहीं से उन्होंने जिले के विद्यालयों के लिए चलित वैन को हरी झंडी दिखाकर शेष विकासखंडों के लिए रवाना भी किया था।
3D प्लैनेटेरियम शो देख चुके विद्यार्थियों से बात करने पर उन्होंने बताया‌ कि इस प्रकार का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया रहा और अंतरिक्ष विज्ञान की गतिविधियों और उसके कांसेप्ट्स को समझना 3डी शो के माध्यम से बड़ा रोचक रहा। सभी जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी उत्सुकता के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि वे भविष्य में एस्ट्रोनॉट और वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करेंगें और अपने माता-पिता के साथ अपने गांव और शहर का भी नाम रोशन करेंगे।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के आठ विकासखंडों के अंतर्गत सेजेस जशपुर, सेजेस मनोरा, हायर सेकेंडरी दुलदुला , सेजेस बगीचा, हाई स्कूल बगिया, सेजेस तपकरा, हायर सेकेंडरी बंदरचूआं और सेजेस पत्थलगांव में कलेक्टर जशपुर के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित कराए गए। जिसमें 3डी शो के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिवर्स, आकाशगंगाओं ,अंतरिक्ष में मानव मिशन, ब्लैक होल, चंद्रमा जैसी अंतरिक्ष की कई गतिविधियों को दिखाया गया है।ऑडियो -विजुअल कंटेंट सीखने की दिशा में बहुत कारगर होते हैं। 3D प्लैनेटेरियम शो इसी प्रकार की एक पहल है जो कलेक्टर सर के द्वारा कराई गई थी। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का समन्वय कर रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और यशस्वी जशपुर की टीम को भी धन्यवाद दिया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes