
जशपुर
आज जशपुर शहर के हृदयस्थल स्थित सती उद्यान (सती चौरा) में परम पूज्य बाबा अवधूत भगवान राज जी द्वारा स्थापित त्रिशुल सह शक्ति स्थल की विधिवत पूजन श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन ’’अघोरपीठ वामदेवनगर गम्हरिया’’ जशपुर द्वारा किया गया है। ज्ञात हो सती उद्यान का शुभ उद्घाटन श्री पूज्यपाद अवधूत भगवान राम के कर कमलो द्वारा संवत 2036 आषाण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 12 जून1979 को सम्पन्न हुआ था।
पूजन की इस कड़ी में सर्वप्रथम श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन गम्हरिया की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने परमपूज्य अघोरेवश्र भगवान राम जी द्वारा स्थापित त्रिशुल के पूजन उपरांत शक्ति स्थल वेदी की पूजन की गयी जिसमें महिला संगठन के प्रत्येक सदस्य द्वारा पूजन कर सामूहिक आरती की गयी । सर्वेश्वरी त्वम पाहिमाम शरणागतम्…… एवं गुरू पादुका पंचकम् का सस्वर पाठ किया गया। माँ सर्वेश्वरी की जय,माँ गुरू की जय पूज्य गुरूदेव की जय के जयघोष किया गया है अंत में सभी सदस्यो द्वारा शक्ति स्थल की 11 परिक्रमा ’’अघोरान्ना परो मंत्र नास्ति तत्वम् गुरौ परम्’’ पूर्ण कर विनम्र भाव से प्रणाम कर सभी के कल्याण एवं मंगल कामना के लिए परा प्रकृति भगवती से प्रार्थना कर पूजा सम्पन्न किया गया। इस पुनीत पूजन कार्यक्रम में श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती बबीता सिन्हा,श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, हेमलता, श्रीमती सरिता दूबेश्रीमती श्रेया सुरभि सौम्या सुरभि,श्रीमती अनिमा मिश्रा, श्रीमती अंजू सिन्हा उपस्थित थे।