Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़आदिवासी आश्रम में छात्र की मौत के बाद भड़का समाज का गुस्सा,...

आदिवासी आश्रम में छात्र की मौत के बाद भड़का समाज का गुस्सा, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम; अधीक्षक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग

गरियाबंद। आदिवासी बालक आश्रम, बड़े गोबरा के छात्र राघव मंडावी के मौत से आक्रोशित आदिवासी समाज ने आज नेशनल हाइवे 130 C पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. समाज के लोग आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई के साथ मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं

जानकारी के अनुसार. ग्राम भाठीगढ़ में संचालित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में रहकर ग्राम गजकन्हार, विकासखण्ड नगरी निवासी छात्र राघव कुमार पढ़ाई कर रहा था. 20 जनवरी को छात्र ने आश्रम के साथियों और कर्मचारियों को तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए माता-पिता से बात कराने की गुहार लगाते रहा, लेकिन आश्रम के कर्मचारियों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया.

गणतंत्र दिवस के दिन छात्र के पिता फिरतु राम मंडावी अपने बच्चे को देखने आश्रम पहुंचा, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने अपने बेटे राघव को बेहद कमजोर के साथ ही आश्रम के बिस्तर में सोया पाया. पिता के हाल-चाल पूछने पर उसने बताया पिछले कई दिनों से वह बीमार है, और अधीक्षक के साथ कर्मचारियों को घर में सूचना देने के लिए कई बार बोलने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है.

आदिवासी छात्रावास के बच्चे की इलाज में लापरवाही से मौत, इकलौती संतान खोने से सदमे में माता-पिता, आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप…

पिता ने तत्काल छुट्टी के लिए आवेदन देकर अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए 26 जनवरी के दोपहर अपने घर ले गया. घर में इलाज कराने के बाद कोई सुधार नहीं होने पर धमतरी स्थित अस्पताल ले गया, जहां छात्र राघव मंडावी की शुक्रवार सुबह 4 बजे मौत हो गई. इकलौते बेटे को खोने से हताश पिता ने रो-रोकर बताया कि समय में यदि इलाज कराया जाता तो आज उसका बच्चा जिन्दा होता.

जनपद सदस्य की तत्काल कार्रवाई की मांग

जनपद सदस्य सुकचंद धुव्र ने आरोप लगाया कि आश्रम अधीक्षक की लापरवाही के चलते राघव की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि राघव की तबीयत खराब होने पर स्वयं उसके परिवार के साथ इलाज कराने धमतरी ले गया था, लेकिन राघव की मौत हो गई. ध्रुव ने मामले की निष्पक्षता से जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes