Saturday, April 19, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पत्थलगांव जनपद में सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन साय और सचिव श्रीमती...

पत्थलगांव जनपद में सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन साय और सचिव श्रीमती टेरेसा केरकेट्टा ,देवंती पैंकरा कोषाध्यक्ष निर्वाचित

पत्थलगांव, 07 अप्रैल
पत्थलगांव जनपद में आज सरपंच संघ के अध्यक्ष के लिए रोशन साय चंदागढ़ और सचिव पद के श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा जोर साय को जिम्मेदारी सौंप दी गई।


सरपंच संघ के लिए इस बार पांच उपाध्यक्ष नीलमती पैंकरा , नीलांबर साय सिदार, गरीब साय, श्रीमती शशिकांता पैंकरा और पटेल राम भगत को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है।

सरपंच संघ के सचिव के लिए श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा जोर साय तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती देवंती पैंकरा को निर्वाचित किया गया है। सरपंच संघ का मिडिया प्रभारी येशुदास किंडो और त्रिलोकीनाथ पैंकरा को नियुक्त किया गया है।

सरपंच संघ के संरक्षक के लिए नंदेश्वर साय पैंकरा, सुरेन्द्र तिर्की ,सुमन राम पैंकरा और हरिनाथ दिवान को निर्वाचित किया गया है।


सरपंच संघ की गठित इस नइ टीम के सभी पदाधिकारियों को सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन साय ने कहा है कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनके लिए हर समय उपस्थित रहेंगे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes